आगरा में 9 करोड़ की सोना लूट के बाद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 2 को दबोचा 4 फरार।।

 
आगरा में 9 करोड़ की सोना लूट के बाद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 2 को दबोचा 4 फरार।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

आगरा, 17 जुलाई:- यूपी में आगरा के कमला नगर मणप्पुरम गोल्ड लोन की लूट में शामिल दो बदमाशों से खंदौली एत्मादपुर रोड पर हुई पुलिस की मुठभेड़। मणिपुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में दिनदहाड़े लूट, 17 किलो सोना सहित करीब 9 करोड़ की हुई थी लूट।

पूरा मामला:- आगरा में शनिवार को दिनदहाड़े मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में सवा आठ करोड़ की डकैती डालने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दो घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद यह दोनों बदमाश एत्मादपुर क्षेत्र से होकर भाग रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश के पैर में गोली लगी है। थाना कमला नगर क्षेत्र में सेंट्रल बैंक मार्ग पर एक इमारत में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। इस इमारत में और भी कई दुकानें हैं। मणप्पुरम गोल्ड का ऑफिस पहली मंजिल पर है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे छह बदमाश ऑफिस में घुसे। उन्होंने घुसते ही मैनेजर और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सभी बदमाशों ने अपने चेहरे को ढक रखा था।

हथियारों से लैश थे बदमाश:- बदमाशों के हाथों में हथियार थे। उन्होंने मैनेजर और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और करीब 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश अपने बैगों में भर लिया। इसके बाद पैदल फरार हो गए। पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई डकैती से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कर दी। पुलिस की सतर्कता के चलते एत्मादपुर क्षेत्र में खंदौली मार्ग से दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट का मामला बरामद हुआ है। चार बदमाश फरार हैं।।