आज का राशिफल

कुछ भी नया करने में कभी संकोच मत करिए, यह भी मत सोचिए कि आपकी हार होगी, हार तो कभी होती ही नही है, क्योंकि या तो जीत मिलती है, या फिर सीख मिलती है।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 17 सितंबर 2021, दिन:- शुक्रवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़े- प्रतापगढ़- वरासत दर्ज करने के लिए लेखपाल ने लिये रुपये, वीडियो वायरल।।

वृष राशि:- परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ की अधिकता रहेगी। वाहन के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। कार्य की गति धीमी रहेगी। निवेश करने का समय नही है। चिंता तथा तनाव रहेंगा।

आज का राशिफल

मिथुन राशि:- शारीरिक कष्ट संभव है। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। परिवार में मनमुटाव हो सकता है।

यह भी पढ़े- प्रतापगढ़ में पकड़े गए संदिग्ध का क्या है आतंकी कनेक्शन, किसके संपर्क में था संदिग्ध।।

कर्क राशि:- काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

सिंह राशि:- किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। थोड़े प्रयास से ही काम सफल होंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े- यूपी में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्यवाही।।

कन्या राशि:- तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

यह भी पढ़े- रिवॉल्वर रानी को पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद मिला वेब सीरीज का ऑफर, कहा- सोच समझकर लूंगी फैसला।।

तुला राशि:- भागदौड़ रहेगी। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगडेगा। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। निवेश में हाथ न डालें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि:- मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का साथ मिलेगा।

धनु राशि:- कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। नए संपर्क बन सकते है। मित्रों से मेलजोल बड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेंगी।

यह भी पढ़े- जिनके चलने से थर्रा जाती थी धरती, उन विशालकाय हाथियों का होगा पुनर्जन्म।।

मकर राशि:- रोजगार प्राप्ति के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी।

कुंभ राशि:- यात्रा सफल रहेगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। नई योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े- लखनऊ का आतंकी खजूर बेचता था।।

मीन राशि:- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। कार्य पर ध्यान दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगा।

यह भी पढ़े- आदिवासियों की दवा जो बन गई नशा, कोकीन मतलब मौत का सफर।।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

यह भी पढ़े- स्विस बैंक इस माह भारतीय कालेधन के खाताधारकों की जानकारी का ब्यौरा सौपेगी सरकार को, क्या है स्विस बैंक, कैसे छुपाते है यह लोगो के खाते।।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)- अतिगण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल- प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल- वायव्य
योगिनी वास- आग्नेय
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मकर
व्रत/मुहूर्त- पद्मा एकादशी व्रत (सर्वे.)/पार्श्वपरिवर्तनोत्सव/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
आज का उपाय- भगवान विष्णु को पार्श्व-परिवर्तन (करवट) कराएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।