आज का राशिफल

 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 26 सितंबर 2021, दिन:- रविवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

वृष राशि:- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होंगा।

मिथुन राशि:- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

कर्क राशि:- पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। कारोबार लाभदायक रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि:- किसी के उकसावे में न आएं। विवाद को टालें। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगा।

कन्या राशि:- संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि:- प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। आय बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि:- चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय ध्यान रखें। बनते कामों में बाधा होगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी के उकसाने में न आएं। विवाद से क्लेश संभव है। धैर्य रखें।

धनु राशि:- रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

मकर राशि:- मेहनत अधिक होगी। आय में कमी रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। नकारात्मकता बढ़ेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धैर्य रखें।

कुंभ राशि:- यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा।

मीन राशि:- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। नया काम करने का मन बनेगा। लाभ में वृद्धि होगी। समय अनुकूल रहेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)- वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- 9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास- दक्षिण
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- वृषभ
व्रत/मुहूर्त- षष्ठी श्राद्ध
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
आज का उपाय- किसी विप्र को केसर भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।