आज का राशिफल

मौन रहना किसी इंसान की कमजोरी नही बल्कि उसका बडप्पन होता है, क्योंकि जिसको सहना आता है, उसको कहना भी आता है।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 30 सितंबर 2021, दिन:- गुरुवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- बेरोजगारी दूर होगी। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि:- कोर्ट-कचहरी के कार्य पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे।

मिथुन राशि:- तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। समय अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि:- व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। कारोबार की गति बड़ेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं।

सिंह राशि:- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। चोट-दुर्घटना की आशंका रहेगी। जोखिम न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

कन्या राशि:- यात्रा लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।

तुला राशि:- भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें।

वृश्चिक राशि:- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। किसी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में चैन रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि:- हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। बेवजह कहासुनी हो सकती हैं। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। पुराना रोग उभर सकता है।

कुंभ राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

मीन राशि:- प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। नौकरी में उन्नति होगी। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समय।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)- परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल- दक्षिण
योगिनी वास- पूर्व
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कर्क
व्रत/मुहूर्त- सर्वार्थसिद्धि योग/गुरुपुष्य संयोग/अमृतसिद्धि योग/नवमी श्राद्ध
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:
आज का उपाय- किसी विप्र स्वर्ण भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।