आज का राशिफल

जीवन में तीन चीजें जरूर अर्जित करें, विश्वास, संतोष और स्वास्थ्य क्योंकि विश्वास सबसे अच्छा संबंध है, संतोष सबसे बड़ा धन और स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 01 अक्टूबर 2021, दिन:- शुक्रवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी-पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

वृष राशि:- भागदौड़ बनी रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। विवाद से क्लेश संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें।

मिथुन राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट अनुकूल लाभ देंगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। सुख के साधन प्राप्त होंगे। यश बढ़ेगा।

सिंह राशि:- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। आथिक स्थिति कमोजर रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें।

कन्या राशि:- भूमि-भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। आय के साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा ऐश्वर्य के साधनों की प्रति होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि:- अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बड़ेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। बाहर जाने का मन बनेगा। समय उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि:- नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यवसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। भाग्य का साथ रहेगा।

धनु राशि:- नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि:- वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम के कार्य टालें। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि:- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी सौदे लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। संपति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी।

मीन राशि:- कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)- शिव
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल- प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल- वायव्य
योगिनी वास- उत्तर
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कर्क
व्रत/मुहूर्त- भद्रा/बुध गोचर/मूल प्रारंभ/ दशमी श्राद्ध
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
आज का उपाय- लक्ष्मी मंदिर में मखाने की खीर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।