आज का राशिफल

उड़ान भरने वाले लोग जीवन में गिरने से नही डरते है, क्योंकि उन्हें पता होता है कि आगे बढ़ने के लिए चुनौतियों का सामना करना जरूरी होता है।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 03 अक्टूबर 2021, दिन:- रविवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।

वृष राशि:- कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि:- वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।

कर्क राशि:- किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि:- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।

कन्या राशि:- यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। क्रोध न करें। विवाद को टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

तुला राशि:- दौड़धूप अधिक होगी। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम मे मन लगेगा। कारोबार ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि:- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी।

धनु राशि:- किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि:- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

कुंभ राशि:- कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

मीन राशि:- स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। समय अनुकूल रहेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के शुभ मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मघा
योग (सूर्योदयकालीन)- साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- 9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास- नैऋत्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- सिंह
व्रत/मुहूर्त- द्वादशी श्राद्ध/बुधास्त/संन्यासी श्राद्ध
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
आज का उपाय- विष्णु मंदिर में केसर भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।