आज का राशिफल

यह सच है कि हमें अपने कर्मों द्वारा सबको खुश व संतुष्ट करना है, पर कुछ लोग फिर भी अपने संस्कारों वश हमसे असंतुष्ट रहते हैं तो उनको प्रभु के हवाले कर देना चाहिए क्योंकि उनका हम कुछ नहीं कर सकते।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 04 अक्टूबर 2021, दिन:- सोमवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम मे मन नही लगेगा। वाणी नियंत्रण रखें। किसी से अनबन हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा।

वृष राशि:- रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

यह भी पढ़े- तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक नही रहे।।

मिथुन राशि:- आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

कर्क राशि:- अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी।

यह भी पढ़े- बीच समुंदर एनसीबी की बड़ी कार्यवाही ड्रग्स रेड में पकड़ा गया शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान, पूछताछ जारी।।

सिंह राशि:- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।

कन्या राशि:- मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़े- नकल का हाईटेक जुगाड़ चप्पल में चिप और ब्लूटूथ, गिरोह का पर्दाफाश।।

तुला राशि:- कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि:- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शुभ समय।

यह भी पढ़े- कभी चपरासी की नौकरी करते थे फेविकोल के मालिक, ऐसे बना फेविकोल का मजबूत जोड़।।

धनु राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।

मकर राशि:- नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। दुर्घटना की आशंका बन रही है। जल्दबाजी से हानि होगी।

यह भी पढ़े- डिजिटल पेमेंट का दायरा बढ़ा, कैसे करे व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल।।

कुंभ राशि:- कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा अनुकूल रहेगी। नए मित्र बनेगे। समय शुभ रहेगा।

मीन राशि:- भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। कारोबारी सौदे लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है। खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)- शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल- आग्नेय
योगिनी वास- दक्षिण
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- सिंह
व्रत/मुहूर्त- भद्रा/सोमप्रदोष/मास शिवरात्रि/त्रयोदशी श्राद्ध
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- ॐ सौं सोमाय नम:
आज का उपाय- शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।