कांग्रेस इस बार पूरे दम-खम से मैदान में उतरेगी। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्रि में।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व के दौरान यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।
 
कांग्रेस इस बार पूरे दम-खम से मैदान में उतरेगी। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्रि में।

कांग्रेस इस पूरे दम-खम से मैदान में उतरेगी।
नवरात्रि में जारी करेगी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 24 सितम्बर

कांग्रेस पार्टी इस बार मिशन यूपी के लिए पूरे दमखम से जुट गई है। पंजाब में सरकार की कमान चरनजीत सिंह चन्‍नी को सौंपने के बाद कांग्रेस उत्‍साहित है।

कांग्रेस अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होने वाले नवरात्रों के दौरान यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने 150 विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की जांच परख कर ली है। यूपी में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी की ओर से 150 सीटों में से 78 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव रणनीति और संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को पार्टी ने हरी झंडी दे दी है। यही नहीं पार्टी की ओर से उन उम्‍मीदवारों को जमीनी स्तर पर उतरने और चुनावी लड़ाई की तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है। इस बार यूपी में कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन को लेकर नजरें इसलिए भी होंगी क्‍योंकि प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य की पार्टी प्रभारी हैं और उन्होंने यूपी में चुनावी रणनीति की बागडोर संभाल ली है।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि हम चुनाव जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम समय से बहुत पहले सूची की घोषणा कर रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। मिशन यूपी के लिए कांग्रेस में विभिन्न स्तरों पर पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर लखनऊ में कई बैठकें होनी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा सप्ताह भर चलने वाले मैराथन कार्यक्रमों और प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों एवं अन्य समितियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक के लिए जल्द लखनऊ जाएंगी।

पार्टी की ओर से सात अक्टूबर से मेरठ, गोरखपुर और प्रयागराज में सार्वजनिक रैलियों के साथ ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ चलाए जाने की संभावना है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा खुद शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस ने भवर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन भी किया है। दीपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी वाड्रा, वर्षा गायकवाड़ और अजय सिंह लल्लू समिति के सदस्य हैं। वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को ‘पीपुल्स मेनिफेस्टो’ तैयार करने का काम सौंपा गया है।

कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे के बाद प्रदेश स्तर पर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर ‘विजय सेना’ तैयार करने का काम तेज कर दिया गया है।

पार्टी द्वारा शुरू किए गए ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ कार्यक्रम के तहत अगले 100 दिनों में 700 स्थानों पर कैंप लगाकर कम से कम दो लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले तक प्रदेश के सभी 58000 ग्राम सभाओं तक कांग्रेस की पकड़ बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

पार्टी प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस विचारकों, प्रवक्ताओं व पदाधिकारियों की छह टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ताओं को आंकड़े व तथ्यों के आधार पर प्रशिक्षित करेंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश की मौजूदा सरकार की कमियों, नाकामियों के साथ ही सपा-बसपा सरकार में हुए घपले, घोटालों व भ्रष्टाचार आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा और जनता से जुड़े मुद्दों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।