छात्रसभा ने जेएन कालेज में लगाया कैंप

 
छात्रसभा ने जेएन कालेज में लगाया कैंप

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट  देवेन्द्र देव निगम संवाददाता

बांदा। समाजवादी छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन समाजवादी छात्र सभा ने पंडित जेएनपीजी कॉलेज में कैंप लगाया। जिसका शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, सुरेंद्र कुमार मिश्रा और जिलाध्यक्ष छात्र सभा निर्भय सिंह मोंटी एवं जागरूकता सप्ताह के प्रभारी अरुण प्रताप निगम ने किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 2022 में अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए सुझाव पत्र भरे।