टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जीता कांस्य पदक। पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं।

 
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जीता कांस्य पदक। पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
संवाददाता: विकास पाण्डेय

जापान टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर 41 वर्षों के लंबे अन्तराल के बाद देश को जश्न मनाने का शानदार अवसर दिया है। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ये उपलब्धि हासिल की है। इसके पहले हॉकी में ओलंपिक खेलों में सन 1980 में गोल्ड मेडल जीता था। भारत और जर्मनी के बीच कांस्य पदक के लिए चला मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प रहा. पहला क्वार्टर पूरी तरह से जर्मनी के नाम रहा, जिसके खत्म होने पर वो 1-0 से आगे रहा. वहीं दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच 3-3 गोल की बराबरी पर खत्म हुआ. यानी दूसरे क्वार्टर में भारत ने 2 गोल खाने के साथ 3 गोल दागे गए. भारत के लिए ये गोल सिमरनजीत सिंह, हार्दिक और हरमनप्रीत द्वारा किया गया। इसके बाद तीसरा क्वार्टर पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। जिसमें भारत ने इस क्वार्टर में 2 गोल किए गए। जबकि जर्मनी की तरफ से एक भी गोल नही दागा जा सका. इस क्वार्टर में रूपिंदर पाल और सिमरनजीत ने गोल दागे. मैच के आखिरी क्वार्टर में भारत के सामने अपनी बढ़त को बरकरार रखने की चुनौती थी। जिसमें हम कामयाब रहे। आखिरी क्वार्टर में जर्मनी से एक गोल जरूर खाए पर बढ़त बरकरार रही और अंत मे भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। देश के प्रधानमंत्री ने इस जीत के लिए ट्वीट कर समस्त देशवासियों सहित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा “ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।”