नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हुई। संजीवनी अस्पताल भी सील किया गया।

नोएडा में स्थितियां बिगड़ जाने से सरकारी अधिकारियों में हड़कंप।
 

नोएडा में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हुई। संजीवनी अस्पताल को सील किया।

डा. एस. के. पाण्डेय (राज्य संवाददाता)
लखनऊ, 31 मार्च।

नोएडा की परिस्थिति दिन प्रतिदिन गम्भीर होती जा रही है। वहां अब तक 37 मामले सामने आ चुके हैं। उधर मंगलवार की सुबह भोर में 5 बजे नये जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कार्यभार ग्रहण कर लिया और तुरन्त अधिकारियों को बुलाकर बैठक किया।

यूपी के ग्रेटर नोएडा का संजीवनी अस्पताल भी 3 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। ये अस्पताल गामा-2 सेक्टर में स्थित है। अस्पताल में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसकी वजह से ये कार्रवाई हुई है। अब 3 दिनों तक ना तो कोई अस्पताल में जा सकता है, ना ही बाहर आ सकता है। इन तीन दिनों के दौरान अस्पताल में सैनिटाइनजेशन का काम किया जाएगा।

जिन-जिन सोसाएटी में मामला सामने आता जा रहा है, उन्हें सील किया जा रहा है। यूपी में नोएडा में ही सबसे अधिक कोरोना के मरीज पाए गए हैं। योगी आदित्यनाथ भी इस बात को समझ गए कि कहीं न कहीं कोई लापरवाही हो रही है और उन्होंने खुद वहां जाकर समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी का स्थानान्तरण करके विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, उक्त संजीवनी अस्पताल के इस मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि सोमवार शाम को ही हो गई थी, जिसके बाद उसे राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कर दिया गया था। कहीं पर भी कोरोना का मरीज मिलने पर एहतियात के तौर पर तीन के लिए उस जगह को सील कर दिया जाता है और फिर वहां का सैनिटाइजेशन किया जाता है।

नोएडा में इसके पहले सीजफायर नाम की एक कंपनी के 11 कर्मचारियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पहले तो कंपनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ और बाद में कंपनी को सीज भी कर दिया गया है। नोएडा के सेक्टर 135 में स्थित इस कंपनी में बीते दिनों लंदन से एक ऑडिटर आया था और कंपनी ने यह बात प्रशासन से छुपाई। वह ऑडिटर पास के ही एक फाइव स्टार होटल में भी ठहरा था। कंपनी की लापरवाही से 11 कर्मचारी समेत कुल 19 लोगों में कोरोना का संक्रमण फैला है। कंपनी के एक कर्मचारी के साथ ये कोरोना वायरस यूपी के बुलंदशहर भी पहुंच गया है।