प्रेमिका का जन्मदिन मनाने पहुँचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर करवा दी दोनो की अनोखी शादी।।

परिवार के किसी सदस्य विशेष रूप से महिला सदस्य की उसके सगे-संबंधियों द्वारा होने वाली हत्या को ऑनर किलिंग कहा जाता है। ये हत्याएँ प्रायः परिवार और समाज की प्रतिष्ठा के नाम पर की जाती हैं।।
 
प्रेमिका का जन्मदिन मनाने पहुँचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर करवा दी दोनो की अनोखी शादी।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर, 19 जुलाई:- यूपी में बढ़ते ऑनर किलिंग के मामलों के बीच सहारनपुर में एक गांव के लोगों ने मिसाल पेश की है। गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर गांव के लोगों ने उसकी शादी करा दी। गांव के जिम्मेदार लोगों ने आपस में बैठकर दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया था। उन्होंने दोनों की शादी कराने के बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया।

पूरा मामला:- सहारनपुर गोपालपुरा गांव निवासी सत्यम अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव सुभरी में पहुंचा था। वह अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए आया था। खेत मे जन्मदिन का केक और अपनी प्रेमिका के लिए लाए गए गिफ्ट के साथ गांव वालो ने दोनों को खेत से पकड़ लिया और बाहर लेकर आए। गाँव वालों ने दोनों प्रेमी युगल को डांटने फटकारने की बजाय उनसे बात की और दोनो के परिजनों की रजामंदी से दोनो की शादी करवा दी।

वायरल वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।।

गाँव वालो ने करवाई अनोखी शादी:- सबकी नजरों से दूर खेत मे चुपके से अपनी प्रेमिका के जन्मदिन को मना रहे प्रेमी को गाँव ने देखा और फिर उनको पकड़कर बाहर लाकर आपस मे विचार विमर्श किया और फिर प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों से बात करके उनको भी राजी कर लिया और करवा दी उनकी अनोखी शादी, ग्रामीणों ने मौके पर ही वरमाला का आयोजन किया। सहारनपुर में हुई ये अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों बटोर रहा है साथ ही ग्रामीणों के द्वारा किये गए फैसले की जमकर तारीफ भी हो रही है।।