प्रेमी के प्यार में पागल युवती ने गंवाई अपनी जान, प्रेमी ने गहने पैसे लूटने के बाद दी मौत।।

 
प्रेमी के प्यार में पागल युवती ने गंवाई अपनी जान, प्रेमी ने गहने पैसे लूटने के बाद दी मौत।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर, 04 अगस्त:- जनपद के थाना मंडी के खाता खेड़ी निवासी युवक आसिफ ने आंध्र प्रदेश की अपनी प्रेमिका तस्लीमा को हथनीकुंड बैराज यमुना नदी में धक्का दे दिया था, जिसकी तलाश में आंध्र प्रदेश पुलिस आरोपी आसिफ को लेकर हथनीकुंड बैराज पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से गोताखोरों को बुलाकर यमुना नदी में उसकी तलाश कराई। कई दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सर्च ऑपरेशन चलाकर बुधवार 04 अगस्त की सुबह को गोताखोरों ने यमुना नदी से मृतक तस्लीमा का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी:- शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गयी। वही आंध्र प्रदेश की पुलिस ने मृतका के परिजनो को भी सूचना दे दी है जो आज रात या कल सुबह तक सहारनपुर पहुँच रहे है। आपको बता दे कि सहारनपुर की थाना मंडी के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी दो युवकों ने विगत माह आंध्र प्रदेश के टुटाउन की रहने वाली एक युवती का बहला फुसला के अपहरण कर लिया।

लाखो के गहने लुटे और फेक दिया नदी में:- अपहरण करने के बाद पहले उसका उत्पीड़न करके उसके लाखों रुपये के जेवरात लूटने के बाद मिर्जापुर थाना के अंतर्गत यमुना नदी के हथनीकुंड बैराज में धक्का दे दिया। आरोपी आसिफ तस्लीमा से शादी करने का झांसा देकर उसको सहारनपुर लाया था और उसने अपने साथी की मदद से तस्लीमा को हथनीकुंड बैराज में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी।।