भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा पर भड़के कांग्रेस नेता।।

 
भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा पर भड़के कांग्रेस नेता।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट- दिनेश विश्वकर्मा संवाददाता नरसिंहपुर मप्र

मध्यप्रदेश/ नरसिंहपुर, 29 अगस्त:- खबर नरसिंहपुर जिले से जहां नरसिंहपुर में एक बार फिर राजनीति गरमाई है नरसिंहपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा और एनपी प्रजापति ने वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा पर देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी ओर भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया।

दरअसल नरसिंहपुर में हॉकी भारतीय टीम के खिलाड़ी विवेक सागर का सम्मान समारोह था इसी सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति शामिल हुए, कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए जहां एक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा किस बात की जन आशीर्वाद यात्रा महंगाई बढ़ रही है, खाने का तेल बढ़ रहा है, डीजल बढ़ रहा है, पेट्रोल बढ़ रहा है और भाजपा का कहीं उत्साह मनाओ तो कहीं आशीर्वाद यात्रा।

वही जन आशीर्वाद यात्रा पर राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने कहा जनता का आशीर्वाद लेना अच्छी बात है लेकिन आशीर्वाद के साथ काम भी करें तो बहुत अच्छा है तो इस तरह विवेक कृष्ण तंखा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक राजनीतिक नसीहत दी।।