भाजपा महिला मोर्चा ने पी एम का जन्मदिन मनाया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पाण्डेय ने सूचित किया कि प्रधानमंत्री जी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने श्री राम औद्योगिक अनाथ आश्रम अलीगंज में संवासिनी कन्याओं के साथ बड़े धूमधाम से जन्मदिन मनाया।
 
भाजपा महिला मोर्चा ने पी एम का जन्मदिन मनाया।

भाजपा महिला मोर्चा ने पी एम का जन्मदिन मनाया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 17 सितम्बर।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने संवासिनी बच्चियों के साथ समय बिताया व प्रधानमंत्री जी से अपील किया कि दंड का ऐसा विधान किया जाए कि जो नवजात बच्चियों को फेंके उसके लिए  मौत का दण्ड मिल सके।

प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पाण्डेय ने सूचित किया कि प्रधानमंत्री जी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने श्री राम औद्योगिक अनाथ आश्रम अलीगंज में संवासिनी कन्याओं के साथ बड़े धूमधाम से जन्मदिन मनाया।

संस्था की बच्चियों ने केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा बच्चों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई व रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई गई।

संस्था के परिसर में ही “समर्पण वृक्ष” महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा बच्चियों के लिए  सार्थक उद्बोधन “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पर चलते हुए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी से अपील की, कि “दंड का ऐसा विधान किया जाए कि जो बच्चियों को फेंके उसके लिए  मौत का दण्ड दिया जाए”।

उन्होंने कहा कि समाज मे लोगों को सीख मिले और वो ऐसा वीभत्स कृत्य करने से पहले कई बार सोचें। बच्चियां कूड़े कचरे और थैलियों में ना मिलें बल्कि उन्हें भी एक स्वस्थ समाज दिया जाए ।

इस अवसर पर चेतना पांडेय प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल शुक्ला, पूजा मिश्रा, डॉक्टर सीपिका जायसवाल एवम शिल्पी मिश्रा आदि महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।