रिवॉल्वर रानी को पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद मिला वेब सीरीज का ऑफर, कहा- सोच समझकर लूंगी फैसला।।

 
रिवॉल्वर रानी को पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद मिला वेब सीरीज का ऑफर, कहा- सोच समझकर लूंगी फैसला।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

हटके, 16 सितंबर:- प्रियंका मिश्र के इस्तीफे को पुलिस के आला अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है और अब प्रियंका मिश्रा महिला सिपाही नहीं रहीं। सीओ सदर की जांच के बाद एसएसपी मुनिराज जी, ने इस्तीफा को मंजूरी दे दी। महिला कांस्टेबल लाइन हाजिर होने के बाद तक पुलिस लाइन में ही ड्यूटी कर रही थीं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर कमेंट से परेशान होकर इस्तीफा दिया था। पुलिस यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाकर प्रियंका मिश्रा सोशल मीडिया पर छा गई थीं। तो वहीं, इंस्तीफा मंजूर होने के बाद प्रियंका मिश्रा को एक वेब सीरीज का ऑफर मिला है। हालांकि, अभी उन्होंने इस ऑफर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा कि वो इस ऑफर पर सोच समझकर फैसला लेंगी।

सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने कहा:- यूपी पुलिस की पूर्व कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा ने कहा कि वो ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स से परेशान होकर डिप्रेशन में आ गई थी और इसलिए वीआरएस के लिए अप्लाई कर दिया था। जिसे पुलिस ने मंजूर कर लिया है। हालांकि, इस्तीफा मंजूर होने के बाद प्रियंका मिश्रा को अब मलाल हो रहा है। साथी पुलिसकर्मियों की मानें तो प्रियंका ने कहा कि अगर, उन्हें कोई समझाता तो वो इस्तीफा वापस ले लेतीं। हालांकि, प्रियंका मिश्रा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा था कि न मैंने रिश्वत ली। न किसी का खून किया। बस शौक के लिए वीडियो बनाया। उस पर आई प्रतिक्रियाओं ने मुझे नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। क्योंकि लोग मुझे अपराधी बता रहे थे। वर्दी पर सवाल खड़े कर रहे थे, जो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए मुझे इस्तीफा देना ही ठीक लगा।

प्रियंका मिश्रा को इस्तीफा रविवार (12 सितंबर) को एसएसपी ने मंजूर कर लिया:- प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर होने के बाद उनके सामने एक और बात आ गई अब प्रियंका मिश्रा को एक नोटिस दिया गया है। इसमें उनसे प्रशिक्षण में खर्च 1.52 लाख रुपए और अन्य देय के रूप से 28 हजार रुपए विभाग में जमा करने के लिए कहा गया है।

आगरा के एसएसपी मुनिराज जी ने बताया:- प्रियंका मिश्रा को 1.80 लाख रुपए जमा कराने के लिए नोटिस दिया गया है। यह प्रशिक्षण में खर्च धनराशि से लेकर अन्य देय में खर्च हुए थे। बता दें, ने प्रियंका ने 225 दिन तक प्रशिक्षण लिया था। प्रतिदिन 676 रुपये प्रशिक्षण पर खर्च हुए थे। इस तरह से प्रतिमाह का खर्च 20280 रुपये है। इस हिसाब से ही धनराशि जमा करनी होगी।

इस बीच प्रियंका मिश्रा को वेबसीरीज का ऑफर मिला:- मीडिया के हवाले से आई खबर के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि अगर उनको मॉडलिंग या एक्टिंग का अच्छा मौका मिलता है तो जरूर इस फील्ड में जाएंगी। बताया कि एक वेबसीरीज से ऑफर भी आया है। हालांकि उन्होंने अभी इस ऑफर को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है। सोच समझकर निर्णय लेंगी। वेबसीरीज कौन सी है और किसने ऑफर दिया, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

क्या था मामला:- बता दें, प्रियंका मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम @mishra123priyanka पर कई वीडियो पोस्ट किए है। लेकिन पुलिस यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर के साथ रंगबाजी का वीडियो पोस्ट करना उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले का एसएसपी मुनिराज ने तत्काल संज्ञान लिया और प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया था। जिसके बाद 31 अगस्त को प्रियंका मिश्रा ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए अप्लाई किया था। इतना ही नहीं, प्रियंका मिश्रा ने वीआरएस मांगने के पीछे की वजह भी बताई थी। प्रियंका ने बताया कि वो नेगेटिव कमेंट्स की वजह से काफी परेशान है। प्रियंका मिश्रा ने बताया कि वो नेगेटिव कमेंट्स की वजह से डिप्रेशन में आ गई थी और इसलिए वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए अप्लाई कर दिया था। खासकर ऐसे कमेंट, जिनमें लोग कह रहे थे कि ये वर्दी पहनने के लायक नहीं है। सजा मिलनी चाहिए। नौकरी से निकाल देना चाहिए आदि। प्रियंका ने बताया कि इस्तीफा देने के बाद किसी अफसर ने उनसे इस मसले पर बातचीत नहीं की। सीधे इस्तीफा मंजूरी का लेटर थमा दिया। बता दें, जिसमें उन्होंने यह वीडियो पोस्ट किया था उस समय उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 सौ फॉलोअर थे, लेकिन अब 44 हजार फॉलोअर हो चुके है। प्रियंका मिश्रा मूलरूप से कानपुर जिले की रहने वाली है और वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनीं। झांसी में प्रशिक्षण के बाद तीन महीने पहले आगरा में नियुक्ति मिली। प्रियंका मिश्रा इस वक्त आगरा जिले के थाना एमएम गेट में तैनात थीं। बता दें कि प्रियंका ने ट्रेनिंग के समय ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था।।