सपा ने बूथों की मजबूती पर दिया जोर

युवाओं से किया गया सपा सरकार की उपलब्धियां बताने का आह्वान
 
सपा ने बूथों की मजबूती पर दिया जोर

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट – देवेन्द्र देव निगम संवाददाता

बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार को बांदा विधान सभा के अध्यक्ष राकेश राजपूत की अध्यक्षता में सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें हर बूथ पर यूथ को तैनात कर मजबूती बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आमजनों को सपा शासन काल की उपलब्धियां बताने के लिए भी कहा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार के समय चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में किसानों को सबसे ज्यादा मदद की है। ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्रों को लैपटॉप हो, चाहे वह मुफ्त सिंचाई व्यवस्था हो और चाहे किसानों को फ्री बिजली देने का काम किया है, इस बात को लेकर सभी यूथ को बूथ तक जा कर वोट भी बढ़ाना है और बूथ भी जिताना है। राकेश राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ अनर्गल बयानबाजी कर महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओ पर जो भी फर्जी मुकदमे लिखे गए हैं। उन्हें सरकार बनते ही वापस लिए जाएंगे। जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता ने कहा कि आगामी चुनाव में सपा की युवा शक्ति उप्र के हर बूथ पर जन-जागरण करेगी और सपा के सिद्धांतों व कामों के आधार पर जन-जन का मन जीतकर हर बूथ पर ‘जन-मन विजय अभियान’ की सफलता भी सुनिश्चित करेगी। उप्र की जाग्रत जनता ‘लोकतांत्रिक-क्रांति’ लाएगी। जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने सभी सेक्टर प्रभारियों को साफी, टोपी व झंडा देकर सम्मानित किया गया। इस मीटिंग का संचालन जिला महासचिव हनीफ़ अहमद ने किया। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मुशीर अहमद, जिलाकोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, देवराज गुप्ता, सनत दीपू, आशीष श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष प्रदीप निगम लाल, दिनेश यादव, प्रदीप परिहार, दीपक गुप्त, सुरेन्द्र मिश्र, रामकिसुन यादव, रवि गुप्ता, यूसुफ वर्मा, मौला बक्श, लक्ष्मीयादव, रामसागर, राजकरन यादव, अशोक यादव, शिवनारायण श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, आलोक यादव, अरविंद यादव, रवि श्रीवास, मेवालाल, रवि कुमार, शिवसागर यादव, राजू तोमर समाजवादी साथी उपस्थित रहे। इस दौरान दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई।