समाजवादी पार्टी की प्रचार मोटर साइकिल में ट्रैक्टर की नंबर प्लेट। पुलिस ने कार्यकर्ता को ह‍िरासत में लिया।

बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अशोक ने बाइक को सपा रंग में रंगने के साथ ही उसके ऊपर सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल बांध रखी थी। सपा का झंडा व योजनाओं से संबंधित बैनर भी लगा था।
समाजवादी पार्टी की प्रचार मोटर साइकिल में ट्रैक्टर की नंबर प्लेट। पुलिस ने कार्यकर्ता को ह‍िरासत में लिया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय

प्रदेश संवाददाता (यूपी)

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 4 सितम्बर।

समाजवादी पार्टी की प्रचार मोटर साइकिल में ट्रैक्टर की नंबर प्लेट। पुलिस ने कार्यकर्ता को ह‍िरासत में लिया।

बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अशोक ने बाइक को सपा रंग में रंगने के साथ ही उसके ऊपर सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल बांध रखी थी। सपा का झंडा व योजनाओं से संबंधित बैनर भी लगा था। थानाध्यक्ष दरियाबाद प्रकाश चंद्र शर्मा बाइक का हुलिया बदला देखकर उसे थाने ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में सपा का प्रचार वाहन बनी बाइक में अयोध्या जिले में पंजीकृत ट्रैक्टर की नंबर प्लेट लगी मिली।

ग्राम जेठौती कुर्मियान के सपा कार्यकर्ता अशोक कुमार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।वहीं कार्यकर्ता को हिरासत में लिए जाने की जानकारी होते ही कई सपाई दरियाबाद थाने पहुंचे और पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

अशोक ने बाइक को सपा रंग में रंगने के साथ ही उसके ऊपर सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल बांध रखी थी। सपा का झंडा व योजनाओं से संबंधित बैनर भी लगा था।

थानाध्यक्ष दरियाबाद प्रकाश चंद्र शर्मा ने बाइक का हुलिया बदला देखकर उसे थाने ले गए। बाइक के कागजात मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि नंबर प्लेट अयोध्या में पंजीकृत ट्रैक्टर की है।

अशोक को हिरासत में लिए जाने की जानकारी होते ही कई सपा कार्यकर्ता दरियाबाद थाने पहुंचे। पुलिस पर सपा कार्यकर्ता के बेजा उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि बाइक पर कूटरचित नंबर पाया गया है। बिना अनुमति के मोटरसाइकिल का हुलिया भी बदला गया है जो कि एमबी एक्ट का उलंघन है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।