1918 मंडलों में ‘कमल शक्ति संवाद’ करेगी भाजपा।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय सुनील बंसल जी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव 2022 के लिये संगठन द्वारा महिला मोर्चा के लिये निर्धारित कार्यक्रमों पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
1918 मंडलों में ‘कमल शक्ति संवाद’ करेगी भाजपा।

1918 मंडलों पर ‘कमल शक्ति संवाद’ करेगी भाजपा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 3 सितम्बर।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य जी ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश, महिला मोर्चा की प्रभारी रेखा गुप्ता ने 15 सितम्बर से सभी जिलों में आयोजित की गई जिला कार्यसमिति के सफल आयोजनों पर पदाधिकारियों को बधाई दिया।

उन्होंने आगामी चुनावी कार्यक्रमों पर संगठनात्मक चर्चा करते हुए बताया कि संगठन की दृष्टि से सभी 98 जिलों में जिला व मंडल स्तर पर कार्यकारिणी का गठन हो चुका है।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को प्राप्त हुआ है। कहा कि संवाद के माध्यम से सभी 1918 मंडलों की महिलाओं तक सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय सुनील बंसल जी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव 2022 के लिये संगठन द्वारा महिला मोर्चा के लिये निर्धारित कार्यक्रमों पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने “कमल शक्ति संवाद”, सदस्यता अभियान, मिशन शक्ति द्वारा 826 ब्लॉक व 27789 शक्ति केंद्र पर महिला चौपाल का आयोजन आदि पर महिला मोर्चा द्वारा किये जाने वाले योगदान के लिए निर्देशित किया।

संगठन महामंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सांसद राज्यसभा गीता शाक्य ने कहा महिला मोर्चा को सैनिकों की तरह काम करना होगा, जिससे विपक्ष को पराजित किया जा सके।

इस अवसर पर सभी प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, सहप्रभारी अंजुला सिंह महौर व सभी प्रदेश पदाधिकारी व छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उपस्थित रहे।