2008 के बाद पहली बार ओलंपिक में बजा राष्ट्रगान, भावुक हुआ पूरा देश जानिए कौन है नीरज चोपड़ा।।

 
2008 के बाद पहली बार ओलंपिक में बजा राष्ट्रगान, भावुक हुआ पूरा देश जानिए कौन है नीरज चोपड़ा।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

खेल, 07 अगस्त:- टोक्यो ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा में जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। शनिवार (7 अगस्त) को उन्होंने जैवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि, यह देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। आपको बता दें कि ओलंपिक में भारत को पिछली बार स्वर्ण पदक 2008 में मिला था। गौरतलब है कि 2008 में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलम्पिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में 13 साल बाद ऐसा मौका आया है कि ओलंपिक में भारत का राष्ट्रगान बजा है। इसपर पूरा देश नीरज चोपड़ा को बधाई संदेश दे रहा है।

जिनको आज पूरा देश जान गया है आइये जानते है उनके प्रारम्भिक जीवन के बारे में:- नीरज चौपड़ा हरियाणा के एक छोटे से गांव खंडारा से है उनके पिताजी किसान है और उनका प्रमुख कार्य खेती से चलता था। शुरुआत में नीरज का वजन बहुत ज्यादा था तो उनके घर वालो को फिक्र होने लगी की यदि नीरज का वजन इसे ही बढ़ता रहा तो एक दिन नीरज की लंबाई ज्यादा नही बढ़ पाएगी। नीरज को भाला फेंक में कोई रुचि नहीं थी उन्हें तो कबड्डी में रुचि थी लेकिन बाद ने उनका मन बदला और भाला फेंक में भी उनकी रुचि बन गई। लेकिन गांव के आसपास कोई स्टेडियम ना होने की वजह से उनको घर से 15 किलोमीटर दूर पानीपत अभ्यास के लिए जाना पड़ता था। नीरज को सबसे ज्यादा प्रभावित और मोटिवेट उनके सीनियर जयवीर ने किया जयवीर नीरज चौपड़ा के अच्छे दोस्त थे। और उनके साथ ही अभ्यास भी किया करते थे, नीरज के पास भाला खरीदने के भी पैसे नही थे क्योंकि भाला बहुत महंगा आता है और एक किसान के लिए भाला खरीदना बस की बात भी इसलिए नीरज 6 हजार के भाले से अभ्यास किया करते थे।

पीएम मोदी ने लिखा:- टोक्यो में इतिहास रचा गया है! आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा:- नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत आपका भाला सोना बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। आप अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड पदक दिलाते हैं। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई।

पूरे देश मे जश्न का माहौल:- आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 23 साल बाद आज जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। वहीं इस गोल्ड मेडल को लेकर नीरज चोपड़ा के घर (पानीपत, हरियाणा में) पर जश्न का माहौल है। वहीं हरियाणा सरकार ने भी इस जीत पर नीरज को 6 करोड़ रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है। उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी, उन्होंने कहा कि, टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, नौकरी में भी हमारी ऑफर रहेगी कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें उसे (नीरज चोपड़ा) हेड बनाएंगे।।