अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला
 
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट – देवेन्द्र देव निगम संवाददाता
बांदा। अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। सुबह होने पर मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिल्न्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी चंद्रकली (78) पत्नी छोटा पटवा मंगलवार की भोर घर के बाहर घूम रही थी। तभी चिल्ला की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ देर तड़पने के बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। सुबह लोगों की नींद खुली तो देखा वह मृत पड़ी हुई थी। मृतका के पुत्र गंगा प्रसाद ने बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। वह अक्सर घर से बाहर टहलती रहती थी। तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।