“सत्य का सम्बल” (कविता संग्रह) का विमोचन समारोह 10 नवंबर को।

साहित्य शिरोमणि आद्या प्रसाद 'उन्मत्त' द्वारा स्थापित साहित्यिक संस्था 'कविकुल' की ओर से प्रकाशित इस काव्य संकलन का विमोचन टीकरमाफी आश्रम (अमेठी) के परमसंत स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा।
 
“सत्य का सम्बल” (कविता संग्रह) का विमोचन समारोह 10 नवंबर को।

 

“सत्य का सम्बल” (कविता संग्रह) का विमोचन समारोह 10 नवंबर को

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़ 29 अक्टूबर।

प्रतापगढ़ के प्रथम लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं वरिष्ठ साहित्यकार पंडित रामसेवक त्रिपाठी ‘प्रशांत’ एडवोकेट द्वारा संकलित “सत्य का संबल तुम्हारे पास है, झूठ का आलम्ब लेना छोड़ दो”
पर आधारित रचनाकारों की विविध कविताओं का संग्रह “सत्य का सम्बल” का भव्य विमोचन समारोह आगामी 10 नवंबर 2021 दिन बुधवार को जनपद मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा है।

साहित्य शिरोमणि आद्या प्रसाद ‘उन्मत्त’ द्वारा स्थापित साहित्यिक संस्था ‘कविकुल’ की ओर से प्रकाशित इस काव्य संकलन का विमोचन टीकरमाफी आश्रम (अमेठी) के परमसंत स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा।

उक्त जानकारी देते हुए कविकुल के अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय ‘सुमन’ ने जनपद के समस्त साहित्यकारों, विद्वानों, पत्रकारों व साहित्यप्रेमियों से अपील किया है कि वे कविकुल द्वारा प्रकाशित “सत्य का सम्बल” कविता संग्रह के विमोचन समारोह में पधार कर हिंदी साहित्य के प्रति अपने अनुराग को अवश्य प्रदर्शित करें।