खलीलाबाद से गिरफ्तार रोहिंग्या अजीजुल हक के बैंक खातों में मलेशिया और सऊदी अरब से रकम आई।

अजीजुल हक को रकम भेजने वालों की पड़ताल के लिए एटीएस की टीमें मुंबई व हैदराबाद भेजी गई हैं। मामले में एटीएस जल्द कुछ और आरोपितों की गिरफ्तारी कर सकती है।
खलीलाबाद से गिरफ्तार रोहिंग्या अजीजुल हक के बैंक खातों में मलेशिया और सऊदी अरब से रकम आई।

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 9 जनवरी।
आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने रोहिंग्या अजीजुल हक को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि अजीजुल के खातों में मलेशिया व सऊदी अरब से भी रकम आई थी।

रोहिंग्या अजीजुल हक के बैंक खातों में कई बार मलेशिया से रकम भेजी गई। आशंका है कि मलेशिया के जिन खातों से रकम भेजी गई, उन खातों में भी रकम कहीं और से ट्रांसफर की गई। टेरर फंडिंग की आशंका के चलते अब इन खातों के बारे में पड़ताल की जा रही है।

अजीजुल को रकम भेजने वालों की पड़ताल के लिए एटीएस की टीमें मुंबई व हैदराबाद भेजी गई हैं। मामले में एटीएस जल्द कुछ और आरोपितों की गिरफ्तारी कर सकती है।

संतकबीरनगर के खलीलाबाद में अवैध ढंग से रह रहे अजीजुल हक के बहनोई नूर आलम व भाई मोहम्मद नूर की भी तलाश कराई जा रही है।

अजीजुल से पूछताछ में सामने आया है कि यहां आने के बाद उसने दो शादियां कीं। उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था और उसकी रिश्तेदार युवती से ही दूसरी शादी कर ली थी।

फर्जी दस्तावेजों के जरिये अजीजुल का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बनवाने में उसके मददगारों की छानबीन भी चल रही है। जल्द अजीजुल का उसके कुछ मददगारों से सामना कराए जाने की भी तैयारी है।

सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच में अजीजुल के खातों में करीब 25 लाख रुपये आने की बात सामने आई है। बैंक खातों की पड़ताल के आधार पर भी अजीजुल से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

एटीएस ने संतकबीरनगर के खलीलाबाद से रोहिंग्या अजीजुल हक को बुधवार को गिरफ्तार किया था।