BJP नेता को गिरफ्तार करने अलीगढ़ पहुंची बंगाल पुलिस, ममता बनर्जी के सिर पर लगाया था 11 लाख का इनाम।।

 
BJP नेता को गिरफ्तार करने अलीगढ़ पहुंची बंगाल पुलिस, ममता बनर्जी के सिर पर लगाया था 11 लाख का इनाम।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

अलीगढ़, 18 सितंबर:- राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर काटने पर वर्ष 2017 में 11 लाख रुपए का पुरस्कार रखने वाले अलीगढ़ के युवा भाजपा नेता योगेश वार्ष्णेय के घर सिविल ड्रेस में दबिश डालने पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस को शुक्रवार की शाम इलाके के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। उनको बमुश्किल अलीगढ़ पुलिस वहां से निकाल कर थाने ले कर आई। दोनों पुलिसवालों पर भाजपा नेताओं ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पूरे मामले पर अलीगढ़ पुलिस जांच की बात कह रही है।

पूरा मामला:- दरअसल वर्ष 2017 में अलीगढ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता योवेश वार्ष्णेय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सिर काट कर लाने वाले को ग्यारह लाख रुपये देने की घोसना की थी। योगेश वार्ष्णेय पश्चिम बंगाल के वीरभूम में हनुमान भक्तों की पिटाई किये जाने से नाराज थे। उनका कहना था की जब मैंने उस वीडियो को देखा तो मेरी आँखें फटी रह गई। योगेश वार्ष्णेय के इस बयान के बाद संसद में मामला उछला तो राजनीतिक भूचाल आ गया था। जिसके बाद योगेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल में मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस लगातार योगेश की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। इससे पूर्व भी पश्चिम बंगाल पुलिस योगेश को गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन उसको वापस बैरंग लौटना पड़ा था। आज फिर बंगाल पुलिस योगेश घर पहुंची थी। मामले पर अलीगढ़ के एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की आज थाना गांधी पार्क में लोगों को मजबूरी में आना पड़ा। पुलिस ने बिना कोई जानकारी दिए हमारे कार्यकर्ता योगेश के घर पर जाकर दबिश देने का काम किया। पश्चिम बंगाल से कुछ तथाकथित लोग आए थे जो सिविल में आए थे। उनकी कोई प्रॉपर जानकारी नहीं मिली थी। यहां के पुलिस वाले बता रहे हैं कि उनको गुमराह करके ले गए थे। हमारा कार्यकर्ता जो योगेश है उसके घर पर यह लोग गए थे। अभी हम लोगों ने उनके खिलाफ एक तहरीर लिख कर दी है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। क्योंकि उन्होंने जिस प्रकार का व्यवहार परिवार में घुसकर बिना जानकारी के अभद्रता की है, छेड़छाड़ व शोषण का प्रयास किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं का सम्मान होना चाहिए और जो भी लोग हैं यह तथाकथित अपने आप को बंगाल पुलिस का बता रहे हैं। वहां मुख्यमंत्री बंगाल में महिला हैं लेकिन उनकी पुलिस महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती। जिस प्रकार से उन्होंने उनको पकड़कर खींचा। उनके सारे कपड़े हट गए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यहां पुलिस में मामले में तहरीर दी गई है। यह लोग जो बंगाल के लोग तथाकथित लोग आए हैं जो खुद को पुलिस बता रहे हैं। अब यह सब जांच में निकल के आएगा कि वह पुलिस के हैं या कोई और है। लेकिन कानूनी कार्रवाई इन के खिलाफ होगी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान का कहना है:- उन्होंने बताया कि दूसरे राज्य से पुलिस से कुछ लोग आए थे। हम पूरे मामले में जांच कर रहे हैं। अभी हम जानकारी करने का प्रयास कर रहे हैं और जांच करके ही कुछ आगे कार्यवाही करेंगे।।