आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को अम्बेडकर नगर में काला झंडा दिखाकर विरोध किया।

अम्बेडकर नगर के जलालपुर रामलीला मैदान में सोमवार को जनसभा को संबोधित करने जा रहे आप के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को नीरज अग्रहरि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया।
 
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को अम्बेडकर नगर में काला झंडा दिखाकर विरोध किया।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को अम्बेडकर नगर में काला झंडा दिखाकर विरोध किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

अंबेडकरनगर, 12 अक्टूबर।

जलालपुर रामलीला मैदान में सोमवार को जनसभा को संबोधित करने जा रहे आप के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सि‍ंह को नीरज अग्रहरि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया।

उनके ऊपर स्याही फेंकने का भी प्रयास किया गया, लेकिन कार का शीशा बंद होने के चलते सफल नहीं हो सके।

जनसभा में संजय स‍िंंह ने कहा क‍ि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को श्मशान बना दिया है। विकास कार्य ठप है। गड्ढायुक्त सड़कें सरकार को आइना दिखा रही हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा पदाधिकारी हैवान बन गए हैं। यदि 2021 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 24 घंटे में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

जलालपुर स्थित रामलीला मैदान में संजय सि‍ंह की जनसभा प्रस्तावित थी। पोस्ट ऑफिस के सामने भाजपा जिला युवा मंत्री नीरज अग्रहरि के नेतृत्व में लोगों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। इसके बाद स्याही भी फेंकी गई। गनीमत रही कि स्याही उनके गाड़ी पर ही पड़ी।

घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यदि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उसका विरोध हमारी पार्टी करेगी। भाजपा चाहे जितना विरोध करे, हम किसी भी कीमत पर डरने वाले नहीं हैं।

संजय स‍िंंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों, मजदूरों, गरीबों के हितों के लिए काम कर रही है। पार्टी की रीति-नीति से आम लोगों का रुझान हमारी तरफ बढ़ रहा है, इसलिए भाजपा के लोग विरोध कर रहे हैं। भाजपा चाहे जितना विरोध करे, हम डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की आहट से भाजपा सरकार घबरा गई है। पार्टी की सरकार बनते ही सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने का कार्य किया जाएगा। इंटर के बाद कोचि‍ंग करने वाले छात्रों को फ्री में सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज तक 700 किसान मारे जा चुके हैं, मगर सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया। अपराधी घटना के बाद फरार हो जाते हैं। कहीं सिपाही फरार, दरोगा फरार, तो कहीं मंत्री पुत्र फरार हो जाते हैं। यूपी के लोग दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने में लाचार हैं, लेकिन सरकार के लोग बिजली, पानी, खड़ंजा, अस्पताल, मिड-डे-मील की राशि हजम कर रहे हैं।

इस दौरान राकेश वर्मा, निकेश कनौजिया, राजेंद्र वर्मा, मूलचंद जायसवाल, विनय पटेल, वंशराज दुबे मौजूद रहे।

आशा संगिनी की जिलाध्यक्ष ऊषा पटेल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। सांसद ने आश्वासन देते हुए कहा कि समस्याओं को हम संसद में अवश्य उठाएंगे।