उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल 4 महीने में दूसरी बार नेतृत्व परिवर्तन, वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा।।

 
उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल 4 महीने में दूसरी बार नेतृत्व परिवर्तन, वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

उत्तराखंड, 02 जुलाई:- राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दिया है, राज्य में 4 महीने में दूसरी बार हुआ नेतृत्व परिवर्तन, इस्तीफे में उन्होंने लिखा- जनप्रतिनिधि क़ानून की धारा 151 A के तहत अब उप चुनाव संभव नहीं है इसलिए मै मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूं।

राज्यपाल से मिलने के लिए निकले:- तीरथ सिंह ने रात 10 बजे राज्यपाल से भी मिलने जा रहे हैं, इधर, कल दोपहर 3 बजे उत्तराखंड मे बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। नए सीएम के तौर पर धन सिंह और सतपाल महाराज समेत चार नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पद की रेस में रीतू खंडूरी और पुष्कर धामी का भी नाम आ रहा है।

उत्तराखंड में चार माह में दूसरी बार नेतृत्व परिवर्तन:- राज्य में चार माह में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदला जाएगा, 2022 जनवरी में विधानसभा चुनाव का ऐलान होगा। विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले उप-चुनाव नहीं कराया जाएगा, इसलिए रावत का इस्तीफा बड़ी वजह बन रही है। तीरथ सिंह रावत अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, सीएम बने रहने के लिए छह महीने के भीतर सदस्य बनना होता है।

10 मार्च 2021 को बने थे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:- तीरथ सिंह रावत 10 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री बनाए गए थे, 10 सितंबर तक तीरथ रावत राज्य के मुख्यमंत्री रह सकते हैं। वैसे सीएम पद पर रहने के दौरान कई बार अपने बयानों के चलते विवादों में रहे थे तीरथ सिंह रावत।।