CTET एडमिट कार्ड 2021- कब होगी परीक्षा और कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड।।

सीटेट एग्जाम 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होंगी, पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी और शाम 5 बजे खत्म होगी।।
 
CTET एडमिट कार्ड 2021- कब होगी परीक्षा और कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

CTET एडमिट कार्ड 2021, 30 नवंबर:- दिसंबर 2021 में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड इंतजार है, जो जल्द खत्म हो सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाने की संभावना है। सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी 2021 का 15वां संस्करण 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। बता दें, इस बार परीक्षा संपूर्ण देश में 20 भाषाओं में केवल कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

कब जारी हो सकता है एडमिट कार्ड:- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना बुलेटिन के अनुसार, प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होने की संभावना है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ई-एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की डिटेल्स, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर या किसी अन्य जानकारी के संबंध में किसी भी विसंगति के मामले में, जो कंफर्मेशन पेज से अलग है, वह आवश्यक सुधार के लिए तुरंत सीटीईटी यूनिट से संपर्क कर सकता है। सीबीएसई सीटेट हेल्पलाइन नंबर 011-22240107 या 011-22240112 पर या [email protected] पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

सीटीईटी एग्जाम कब:- सीटेट एग्जाम 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होंगी, पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी और शाम 5 बजे खत्म होगी। सबजेक्ट वाइज एग्जाम डेट और शिफ्ट का टाइम एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तरीका

  1. सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, CTET December 2021 admit card लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर क्लिक करें।
  5. इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

कैसा होगा सीटेट एग्जाम:- परीक्षा दो शिफ्ट में होंगी, पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी और शाम 5 बजे खत्म होगी। एग्जाम, ऑनलाइन मोड में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन आधारित होगा, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा। जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक की शिक्षक पात्रता चाहते हैं उन्हें पेपर-1 क्वालीफाई करना होगा और कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए पेपर-2 क्वालीफाई करना होगा। आवेदकों को बता दें कि परीक्षा की सही तारीख और शिफ्ट की डीटेल्स उनके एडमिट कार्ड पर मिलेगी। सीबीएसई कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए, एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा के दिन लागू कोविड-19 दिशा-निर्देश भी जारी कर सकता है।।