पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार के मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते गई जान..

 

पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार के मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते गई जान..

क्रिकेटर चेतन चौहान ने 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए…

भाजपा विधायक चौहान इस समय उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री भी थे…

पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (73) का रविवार को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले महीने वे संक्रमित हुए थे। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय थे। वे दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चेतन चौहान को किडनी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो गई थीं। उसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट दो बार निगेटिव आने के बाद तीसरी बार पॉजिटिव आई थी।

40 टेस्ट में 2084 रन बनाए
चेतन चौहान ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे। इनमें उन्होंने 31.54 की एवरेज से 2084 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा।