उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में होली त्योहार पर एक कार और पिंक अप की टक्कर में चार की मौत हो गई।
डा. शक्ति कुमार पाण्डेय
विशेष संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लखनऊ, 29 मार्च।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली त्योहार पर एक भीषण हादसे में चार की मौत हो गई।
जानकारी मिली है कि एक कार और पिकअप वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा तब हुआ जब पिकअप वाहन यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान उसकी टक्कर कार से हो गई।
कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।
यह दर्दनाक हादसा दरियापुर के पास आइपी कॉलेज के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाडौल निवासी एक परिवार की रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। गांव जाडौल से एक पिकअप वाहन से करीब 14 लोग सिकंदराबाद जाने के लिए सवार हुए। इसके अलावा गांव चंदेरू से भी कुछ लोगों को लिया।
गांव चंदेरू से सिकंदराबाद जाने के लिए पिकअप वाहन यू टर्न ले रहा था। उसी दौरान एक कार से पिकअप टकरा गई।
पिकअप वाहन सवार पूनम (35) पत्नी हीरा, कृष्णा (2) पुत्र हीरा निवासी गांव चंदेरू और शशि (36) पत्नी गंगाचरण एवं किरण( 55) पत्नी महेंद्र निवासी जाडोल की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।