दूल्हा नहीं पढ़ पाया अखबार तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार।।

 
दूल्हा नहीं पढ़ पाया अखबार तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट- गौरव तिवारी

औरैया, 26 जून:- उत्तर प्रदेश के औरैया ज़िले में दूल्हे की नज़र कमजोर होने की वजह से दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा बिना चश्मे के अखबार नहीं पढ़ सका। लड़की के पिता ने बताया, “मुझे क़रीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस ने अब तक कुछ कार्यवाही नहीं की है।

पूरा मामला:- औरैया के अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम नाम के शख्स से तय की। 20 जून को जब बारात घर में आई, तो दूल्हा पूरे समय लगातार चश्मा लगाए हुए था। उसकी आंखों की रोशनी को लेकर सारी बातें होने लगीं। फिर, दुल्हन के साथ, सभी ने उसे बिना चश्मे के हिंदी अखबार पढ़ने के लिए कहा। चूंकि वह ऐसा करने में विफल रहा, इसलिए अर्चना ने शादी से इंकार कर दिया।।