जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक की भर्ती परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 रविवार को प्रदेश के 697 केंद्रों पर होगी।

पहली पाली में सुबह दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक की पहले प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में प्रधानाध्यापक के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच होगी। यह परीक्षा 107 केंद्रों पर होगी।
 
जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक की भर्ती परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 रविवार को प्रदेश के 697 केंद्रों पर होगी।

जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 रविवार को प्रदेश के 697 केंद्रों पर होगी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 15 अक्टूबर।

पहली पाली में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में प्रधानाध्यापक के दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।

पहली पाली की परीक्षा में कुल 3,36,371 परीक्षार्थी है जबकि दूसरी पाली में 19,559 अभ्यर्थी हैं।

पहली पाली में सुबह दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक की पहले प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में प्रधानाध्यापक के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच होगी। जिले में यह परीक्षा 107 केंद्रों पर होगी।

उत्तर प्रदेश में उक्त परीक्षा के लिए जिलावार पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। पर्यवेक्षक अधिकारी आवंटित जिले के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट करेंगे। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

पर्यवेक्षक अधिकारी परीक्षा के उत्तर पत्रक व प्रश्न पुस्तिकाएं जिस स्थान पर सुरक्षित रखी गई हो वहां का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा आदि की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।

यह परीक्षा मंडल मुख्यालय पर होनी हैं। पर्यवेक्षक के रूप में डायट प्राचार्य व उप प्राचार्य की ड्यूटी लगाई गई है।

मथुरा के डायट प्राचार्य महेन्द्र सिंह को आगरा, हाथरस की डायट प्राचार्य ऋचा गुप्ता को अलीगढ़, अमरोहा के अशोक कुमार को बरेली, हापुड़ के दिनेश सिंह को मुरादाबाद, श्रावस्ती के कमलेश कुमार को बस्ती, बुलंदशहर के महेन्द्र सिंह राणा को मेरठ, गौतमबुद्धनगर के प्रवीण कु. उपाध्याय को सहारनपुर, सीतापुर के मनोज अहिवार को लखनऊ, जालौन के रवीन्द्र सिंह को झांसी, सोनभद्र के विजय शंकर को आजमगढ़, बहराइच के उदयराज को गोरखपुर, अम्बेडकर नगर के मनोज गिरी को अयोध्या, बाराबंकी के हिफर्जुर रहमान को देवीपाटन, ललितपुर के सच्चिदानंद यादव को चित्रकूट का जिम्मा सौंपा गया है।

उप निदेशक, प्रयागराज राजेन्द्र प्रताप को प्रयागराज, प्रयागराज आईएएसई के प्रो संत राम सोनी को मिर्जापुर और आंग्लभाषा संस्था न के प्राचार्य स्कंद शुक्ल को कानपुर में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।