कन्नौज- हत्यारिन पत्नी गिरफ्तार, बड़ी बेदर्दी से चाकू से गोदकर अपने पति को उतारा था मौत के घाट।।

 
कन्नौज- हत्यारिन पत्नी गिरफ्तार, बड़ी बेदर्दी से चाकू से गोदकर अपने पति को उतारा था मौत के घाट।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट- कुलदीप दीक्षित संवाददाता

कन्नौज, 08 जून:- जनपद में एक दिन पहले पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी पत्नी देर रात छिपकर घर में अपना सामान लेने आयी थी। इसी दौरान उसके पुत्र ने पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करा दिया।

पूरा मामला:- कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव निवासी बेचेलाल की हत्या उसकी पत्नी द्रौपदी ने कर दी थी। हत्या के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गयी थी। देर रात वह छिपकर घर मे घुसी और भागने के लिये जरूरी सामान निकालने लगी। इसी बीच उसके पुत्र ने पुलिस को मां के होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बेचेलाल के घर मे छापा मारकर द्रौपदी को गिरफ्तार कर लिया। पति की हत्या करने वाली द्रौपदी का कहना है कि पति रोजाना लांछन लगाकर पीटता था। हत्या वाली रात भी वह लगातार झगड़ा कर रहा था। बचाव में जब फावड़ा उठाकर मारा तो उसकी मौत हो गयी।

एसपी प्रशांत कुमार का कहना है:- पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। एसपी प्रशांत कुमार का कहना है की हत्या के इस मामले के और पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी सच्चाई सबके सामने होगी।।