महराजगंज- दस वर्षीय नाबालिग मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी पकड़ाया बाकी फरार।।

 
महराजगंज- दस वर्षीय नाबालिग मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी पकड़ाया बाकी फरार।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

महराजगंज, 15 मई:- खबर यूपी के जनपद महराजगंज जिले से है जहाँ, परसामलिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मिली खबरों के मुताबिक घर से बहला फुलसाकर नाबालिग को नहर के पास ले जाया गया जहां पर तीन नाबालिग लड़कों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मामला संज्ञान में आते ही मचा हड़कंप, तीनो आरोपी नाबालिग:- मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, सीओ सहित दो थानो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपित नाबालिगों की उम्र भी 09 साल, 11 साल और 12 साल के बीच बताई जा रही है। पीड़िता और आरोपित सभी एक ही गांव के है। एसपी ने बताया कि एक आरोपित को पकड़ा गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मौके पर पुुुलिस बल को तैनात किया गया है। खेलने के बहाने नहर तक ले गए थे तीनों घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। लड़की की उम्र करीब दस साल है।

पीड़िता के घर के पास के ही है आरोपी:- बताया जा रहा है आरोपित तीनों लड़के और लड़की आसपास ही रहते हैं। नौ साल का नाबालिग उसे खेलने के बहाने गांव के बाहर बन रहे नहर तक ले गया। वहां दो अन्य लड़के थे। सभी एक दूसरे को पहचानते थे। नहर तक पहुंचते ही तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बताई। लड़की के परिजनाें ने संबंधित थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़िता के बयान पर तीनो आरोपितों की पहचान हुई। केस दर्ज कर दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस, दो अन्य आरोपितों के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे घर से फरार है। उनके फरार होने में कुछ अन्य लोगों के मदद करने की बात भी सामने आ रही है। मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।।