75 शादियां कर 200 लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने वाला सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड मुनीर गिरफ्तार।।

 
75 शादियां कर 200 लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने वाला सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड मुनीर गिरफ्तार।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट- दिनेश विश्वकर्मा संवाददाता

मध्यप्रदेश/इंदौर 09 अक्टूबर:- मध्‍य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा खुलासा हुआ जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। दरअसल इंदौर पुलिस ने बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी मामले को लेकर एक शख्‍स को पकड़ा है जिसका नाम मुनीर उल दाजी है। इसे पुलिस ने सूरत से दबोचा है, पुलिस ने जब मुनीर से पूछताछ की तो कई ऐसी बातें सामने आईं जो चौंकाने वाले हैं। 01 अक्टूबर को इंदौर पुलिस ने मुनीर उल दाजी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसने लड़कियों की तस्करी के लिए कई शादियां की और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की।

कैसे फंसाता था लड़कियों को:- मुनीर बांग्लादेश से भोली भाली लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता था, इसके बाद वह उसे लेकर भारत पहुंचता था। पुलिस ने जब मुनीर से पूछताछ की तो कई ऐसी बातें सामने आईं जो चौंकाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उसने लड़कियों की तस्करी के लिए कई शादियां की और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की।

सीमा पार करवाने में दिक्कत आई तो कर ली झूठी शादी:- कई बार सीमा पार करवाने में उसे दिक्कत आई लेकिन वह इतना शातिर था कि चकमा देकर भारत पहुंच जाता था, दरअसल वह उन लड़कियों से शादी कर लेता था। मुनीर के पास भारतीय नागरिकता मौजूद है, यही वजह है कि वह जिससे भी शादी करता था उसे आसानी से एंट्री मिल जाती थी। मामले के उजागर होने के बाद विजयनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी तहजीब काजी ने कहा कि मुनीर एक-एक करके कई शादियां की, उसने कभी ये नहीं बताया कि कई लड़कियों के साथ वो ऐसा कर चुका है। लेकिन कहा जा रहा है कि मुनीर ने 75 से अधिक शादियां की हैं।

देह व्यापार के धंधे में था शामिल:- बताया जा रहा है कि मुनीर उल दाजी देह व्यापार के बड़े धंधे में शामिल है, शादी के झांसे में लड़कियां फंस जाती थी और बाद में मुनीर उन्हें भारत लाता था और इस धंधे में धकेल देता था, उसने बांग्लादेश की 200 लड़कियों की जिंदगी की तबाह की है। काम नहीं मिलने की वजह से जो लड़कियां परेशान रहतीं थी मुनीर उनकां झांसे में लेता था, मुनीर मुंबई, सूरत और इंदौर जैसे बड़े शहरों के दलालों के हाथ लड़कियों को बेच देता था। मुनीर ऐसा करके पैसे कमाता था।

एक लाख का इनामिया था मुनीर:- मुनीर उल दाजी पर इंदौर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सूरत से गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम मुनीर को लेकर इंदौर आई। इसके बाद वह एक-एक करके कई खुलासे कर रहा है।।