अपराधी के आपराधिक कृत पर पत्नी ने धिक्कारा तो पत्नी को मारी गोली और खुद आत्महत्या कर ली।।

 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट:- दीपक मिश्रा

संभल:- संभल में खाद व्यापारी की हत्या करने वाले फरार चल रहे बदमाश के घर पर जब पत्नी ने उसके कृत्य के लिए उसे धिक्कारा तो उसने पत्नी को भी गोली मार दी और फिर खुद भी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताते चलें कि संभल में गत 30 जुलाई को खाद व्यापारी राम औतार से लूट करने के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बाबेपुर गांव में बदमाश भूत सिंह यादव अपनी ससुराल पहुंचा था, जहां उसकी पत्नी ने उसे उसके कृत्य के लिए धिक्कारते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जिसके बाद हुई कहासुनी के दौरान भूत सिंह यादव ने पत्नी को तमंचे से गोली मार दी और फिर खुद भी तमंचे से अपने को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। भूत सिंह यादव बदायूं के बछेड़ा थाना फैगजंग बेहटा का रहना वाला था, वह 30 जुलाई को संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र में हुई हत्या व लूटपाट की घटना में वांछित था। शुक्रवार को वह कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बाबेपुर गांव स्थित अपनी ससुराल आया था जहां उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई हुई थी। रात में उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद आज सुबह करीब 4 बजे भूत सिंह ने अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

पूरा मामला संभल के कुढ़ थाना इलाके में खाद की दुकान चलाने वाले राम औतार शर्मा अपने बेटे के साथ 30 जुलाई को दुकान बंद घर जा रहे थे, चंदौसी कोतवाली इलाके में तीन बदमाशों ने खाद विक्रेता को रोका और पैसों से भरा बैग लूट लिया, विरोध करने पर बदमाशों ने राम औतार को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि बेटा विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस इस घटना के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।।