पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे कुशीनगर , किये हवाई अड्डे के उद्घाटन

 
पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे कुशीनगर , किये हवाई अड्डे के उद्घाटन

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर,20 अक्टूबर। आजादी की पहली किरण की गवाह कसया की हवाई पट्टी (एयरोड्रम) 75 वें साल में अंतरराष्ट्रीय पहचान पाने जा रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन । यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट होगा। इतिहास में दर्ज होने वाली इस तारीख का हर व्यक्ति गवाह बनना चाहता है। वर्ष 1995 में हुए जीर्णोद्धार के ढाई दशक बाद अब जाकर इस एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू होगी। रोजगार के क्षेत्र में पिछड़े इस जिले के लोगों को पर्यटन से कारोबार की बड़ी उम्मीद है।

ब्रिटिश हुकूमत में देवरिया-कुशीनगर का यह इलाका गन्ने की खेती के लिए जाना जाता था। तब यहां 13 चीनी मिलें स्थापित थीं। वर्ष 1946 में अंग्रेज अफसरों के आवागमन के लिए कसया के भलुही मदारीपट्टी गांव में एयरोड्रम का निर्माण हुआ था। हालांकि अंग्रेज इसका उपयोग नहीं कर पाए। वर्ष 1954 में कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें चीन, ताइवान, तिब्बत, थाईलैंड समेत बौद्ध अनुयायी देशों के प्रतिनिधियों और राष्ट्राध्यक्षों ने भी प्रतिभाग किया।

कुशीनगर से दिल्ली की हफ्ते में 4 फ्लाइट की सेवा 26 नवंबर से शुरू हो जाएगी,इसके बाद आर्थिक राजधानी मुंबई से भी सीधी उड़ान की व्यवस्था करवाई जाएगी-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कुल 7 मंत्री भारत सरकार और 2 मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से होंगे शामिल

किरण रिजिजू कानून एवं न्याय मंत्री भारत सरकार, ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक विमानन मंत्री भारत सरकार, जी किशन रेड्डी संस्कृति, पर्यटन तथा पुरवोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार , श्री पद येस्सो नाईक राज्य मंत्री आयुष तथा पर्यटन भारत सरकार ,अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री संसदीय कार्य तथा संस्कृतिक भारत सरकार, मीनाक्षी लेखी राज्य मंत्री विदेश तथा संस्कृति भारत सरकार, अजय भट्ट राज्य मंत्री रक्षा तथा पर्यटन भारत सरकार , सूर्य प्रताप शाही मंत्री कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान उत्तर प्रदेश सरकार, स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्यव उत्तर प्रदेश सरकार, स्वतंत्र देव सिंह सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश डॉ रमापति राम त्रिपाठी सांसद देवरिया, विजय दुबे सांसद कुशीनगर होंगे शामिल।

PM मिनट्स- कुशीनगर दौरा- 20 अक्टूबर

•सुबह 9.55 बजे- कुशीनगर एयरपोर्ट आगमन

•10.00 बजे से 10.40 तक- कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण

•11.20 बजे- महानिर्वाण टेंपल हेलीपैड (MI-17 द्वारा)

•11.25 से-12.35 बजे तक- कार्यक्रम- महानिर्वाण मंदिर

•12.40 बजे- महानिर्वाण मंदिर हेलीपैड से प्रस्थान (MI-17 द्वारा)

•1.10 बजे- बरवा जांगर हेलीपैड आगमन

•1.20 से 2.05 बजे तक- विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण/ जनसभा कार्यक्रम

•2.15 बजे- बरवा जांगर हेलीपैड से प्रस्थान (MI-17 द्वारा)

•2.45 बजे- कुशीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली प्रस्थान