प्रतापगढ़- निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज।।

 
प्रतापगढ़- निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 28 नवंबर:- प्रतापगढ़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा नेता जीतलाल यादव के घर निजी समारोह में शामिल हुए, पत्रकारों से बात करते समय उन्होंने यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, मुख्यमंत्री योगी नाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की मार्च से भाजपा पैदल मार्च करेगी।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे राष्ट्रीय अध्यक्ष:- आपको बता दें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज निजी कार्यक्रम में शामिल होने प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र रामकोला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ सपाइयों में जमकर दिखी। मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा की यूपी में विकास ना के बराबर हो रहा है, आज नकल माफियाओं ने यूपी टेट की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कर दिया जिससे योगी सरकार की कड़ी सुरक्षा के दावे फेल नजर आए। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा की सपा कार्यकर्ताओं पर जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं, वह दिखता है न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वह उचित न्याय प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर तंज कसते हुए कहा कि वह आज पैदल मार्च कर रहे हैं, और मार्च आने के बाद जनता उन्हें पैदल कर देगी। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा का सफाया होगा।

सपाइयों में दिखा आंतरिक रोष:- प्रतापगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनदेखी की वजह से सपाइयों में आंतरिक रोष भी देखने को मिला क्योंकि 1 सप्ताह पूर्व जनपद में सपा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी, वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के समर्पित नेता व पूर्व उपाध्यक्ष के पिता की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। इन जुझारू कार्यकर्ताओं के परिजनों सांत्वना देना भी पूर्व मुख्यमंत्री ने जरूरी नहीं समझा। वही प्रतापगढ़ जिले के कई क़द्दावर नेता व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस उत्पीड़न के बाद भी उनसे मिलने नही पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष। इस बात को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के एक गुट में काफी रोष दिखा उनका कहना है क्या सिर्फ सुख के साथी हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्या ऐसे ही जातिय समीकरण के भरोसे 2022 में जीत कर बनाएंगे सरकार।।