झारखंड से पश्चिम बंगाल जा रहा समुद्री मालवाहक जहाज (RO RO Vessel) गंगा में दुर्घटना का शिकार हुआ।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुर्घटना हुई जिसमें नौ बड़ी लॉरियां गंगा में समा गईं और कई लोग लापता हो गए।
 
झारखंड से पश्चिम बंगाल जा रहा समुद्री मालवाहक जहाज (RO RO Vessel) गंगा में दुर्घटना का शिकार हुआ।

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 24 नवम्बर।
झारखंड से पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के मानिकचक जा रहे समुद्री मालवाहक जहाज (RO RO Vessel) सोमवार की शाम हादसे का शिकार हो गया।

समाचार मिला है कि गड़बड़ी आने के बाद इस दुर्घटना में नौ लॉरियां गंगा नदी में समा गईं। मालदा के जिलाधिकारी राजर्षि मित्रा ने कहा कि लॉरियों में सवार कई लोग तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए। सात-आठ लोग लापता बताए जा रहे थे लेकिन उनमें से छह लोगों को बचा लिया गया है। लेकिन अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

‘रोल ऑन रोल ऑफ’ (Roll On Roll Off, RORO) नामक मालवाहक पोत के साथ यह हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। अभी तक किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव अभियान जारी है।

हादसे के बाद जिला परिषद सभापति गौड़ चंद्र मंडल भी मानिकचक में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

सूचना मिली है कि उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से आपदा प्रबंधन विभाग का एक दल भी मानिकचक पहुंच रहा है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि साहेबगंज से मानिकचक आते समय झारखंड के एक ऑपरेटर द्वारा संचालित रोरो पोत में कोई मशीनी गड़बड़ी हो गई जिसके चलते यह हादसा हुआ और बड़ी 9 लॉरियां गंगा में गिर गईं।

कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि आठ लारियों का एक तरफा लोड होने के कारण बैलेंस गड़बड़ होने से यह हादसा हुआ।

इस हादसे के चलते लारियों के ड्राइवर और खलासी भी नदी में जा गिरे। अंधेरा होने और सर्दी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है।

बताया जाता है कि मालवाहक जहाज (RORO Vessel) के साथ यह हादसा घाट पर लंगर डालते समय ही हो गया। हादसा मालदा के मानिक चौक घाट पर हुआ। हादसे की खबर मिलते ही राजमहल के गंगा घाट पर भारी संख्‍या में लोग जमा हो गए।