गोंडा में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद दो मकान गिरे जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हैं। मृतकों और घायल के नाम इस प्रकार हैं-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मलबे के नीचे से 14 लोग निकाले गए जिनमें से सात की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मलबे में अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका है।
गोंडा में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद दो मकान गिरे जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हैं। मृतकों और घायल के नाम इस प्रकार हैं-

डाo शक्ति कुमार पाण्डेय
विशेष संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 2 जून।

गोंडा में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद दो मकान गिरे जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हैं।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक मलबे के नीचे से 14 लोग निकाले गए जिनमें से सात की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्‍चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मलबे में अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका है।

उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में अचानक धमाके के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे के नीचे दबकर सात लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की वजह से यह हादसा हुआ है।

मामला गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेर पुरवा का है। डायल 112 पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव की टीम के साथ मलबे के नीचे से लोगों को निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया।

गोंडा के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि स्‍थानीय लोगों की मदद से कुल 14 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया है। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्‍पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्‍टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट के बाद ये मकान गिरे।

मृतकों व घायलों के नाम-

1- शमशाद पुत्र नुरुल हसन 23 साल
(आर्मी की तैयारी कर रहा था)
2-मिराज पुत्र नुरुल हसन 11 साल
3-निसार अहमद पुत्र नुरुल हसन-35 साल
4-रवीना बानो पुत्री नुरुल हसन-38 साल
5-सायरुन निशा पत्नी निसार-37 साल
6-नूरी शबा पुत्री निसार-12 साल
7-मोहम्मद शोएब पुत्र आरिफ शेख-2 साल
8-शहबाज अहमद पुत्र निसार अहमद-15 साल

घायलों के नाम, जो अस्पताल में एडमिट कराए गए-

1-इरशाद अहमद पुत्र नुरुल हसन-32 साल
2-रिहान पुत्र आरिफ हसन-10 साल
3-मोहम्मद जैद पुत्र निसार अहमद-8 साल
4-मोहम्मद निजाम पुत्र आरिफ हसन -10 साल
5-गुलनाज पुत्री फकीर मोहम्मद-18 साल
6-अनीसा पुत्री इरशाद-28 साल
7-नुरुल हसन-60 साल।

वीडियो भी देखें –