स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस क्लब में मीडिया को सम्बोधित किया।

स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में एक समुदाय का जिहाद कैंसर की तरह फैल गया है। यह जिहाद किसी एक व्यक्ति, पंथ, समुदाय या धर्म का शत्रु नहीं है बल्कि संपूर्ण मानवता का शत्रु है।
 
स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस क्लब में मीडिया को सम्बोधित किया।

डाo शक्ति कुमार पाण्डेय
विशेष संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 18 जून।

शिवशक्ति धाम डासना के संस्थापक और अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता किया।

उन्होंने समुदाय विशेष के जिहाद के विषय में 15 से 19 जून तक आयोजित होने वाली विश्व धर्म संसद के लिए उत्तर प्रदेश की जनता से सहयोग और समर्थन मांगा।

स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में एक समुदाय का जिहाद कैंसर की तरह फैल गया है। यह जिहाद किसी एक व्यक्ति, पंथ, समुदाय या धर्म का शत्रु नहीं है बल्कि संपूर्ण मानवता का शत्रु है। यह जिहाद दुनिया के हर उस मानव की हत्या करने के लिए कटिबद्ध है जो कि समुदाय विशेष की विचारधारा को स्वीकार नहीं करता।

अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि विश्व धर्म संसद के माध्यम से हम पूरी दुनिया को जिहादी समुदाय की सच्चाई को बता कर मानवता की सबसे बड़ी सेवा करेंगे।

यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि वे विश्व धर्म संसद के आयोजन के लिए जगद्गुरु शंकराचार्य  सहित सभी प्रतिष्ठित सनातनी धर्मगुरुओं का आशीर्वाद मांगने के लिए निकले हैं।

यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से विश्व धर्म संसद विश्व इतिहास की एक अलौकिक घटना बन सकती है, जहांं से सम्पूर्ण मानवता का इतिहास एक नई करवट लेगा।

उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जिसका समुदाय विशेष को छोड़कर सारी दुनिया को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने विश्व के सम्पूर्ण हिन्दुओं का उनसे अपने अस्तित्व की रक्षा करने योग्य बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लखनऊ के विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ यति सत्यदेवानंद सरस्वती, यति सेवानंद सरस्वती, अनुराग राय, राजेश मणि त्रिपाठी – राष्ट्रीय महासचिव हिन्दू समाज पार्टी, गौरव वर्मा उपाध्यक्ष – शिवसेना उत्तर प्रदेश, शिशिर चतुर्वेदी, सुनील शुक्ला – राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ, अरुणेश मिश्र, सन्तोष विश्‍वकर्मा, गौरव गोस्वामी अम्बुज निगम विकाश सिंह और आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।