पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, करना चाहते से एक दूसरे से विवाह परिजन नही थे तैयार।।

 
पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, करना चाहते से एक दूसरे से विवाह परिजन नही थे तैयार।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

जौनपुर, 08 अक्टूबर:- जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में शुक्रवार 08 अक्टूबर को गांव के बबूल के पेड़ पर एक प्रेमी युगल का शव लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम व पुलिस ने जांच के बाद शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार:- जानकारी के अनुसार डमरुआ गांव में अयोध्या बिंद का 20 वर्षीय पुत्र सूरज और गांव की ही लाल बहादुर बिंद की पुत्री सोनी का काफी समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनो के परिवार वाले इनके इस फ़ैसले के लिए तैयार नही थे। बताते चले कि कुछ माह पूर्व प्रेमी युगल घर से फरार भी हो गए थे, काफी प्रयास के बाद दोनों को समझा बुझाकर घर बुलाया गया।

बबूल के पेड़ पर लटकता मिला शव:- आज भोर में ग्रामीणों ने देखा की गांव के बाहर एक खेत में बबूल के पेड़ की डाली पर दोनो ने साड़ी के फंदे के सहारे झूल रहे थे। जिसे ही ये ख़बर गाँव मे पहुंची तो ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनो की पहचान सूरज और सोनी के रूप में हुई। लोगों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर फोर्स के साथ पहुंचे। थोड़ी देर में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ मछलीशहर भी पहुंच गए। फॉरेंसिक जांच की टीम भी आयी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा। परिजनो से पूछताछ की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।।