एक तस्वीर से बदनाम हो गया शहर का नाम, जानिए इस शहर का इतिहास और क्या है यहाँ प्रसिद्ध।।

 
एक तस्वीर से बदनाम हो गया शहर का नाम, जानिए इस शहर का इतिहास और क्या है यहाँ प्रसिद्ध।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर, 28 नवंबर:- भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच फिलहाल कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा था। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और सभी उल्लसित कारणों से चर्चा का विषय बन गया। मैच के दौरान कानपुर के स्टैंड में एक शख्स फोन पर बात करते हुए गुटखा चबाते हुए कैमरे में कैद हुआ। कानपुर शहर तंबाकू और पान मसाले के लिए बदनाम है और इसे लेकर कई चुटकुले और मीम्स भी बने हैं। कानपुर के प्रशंसक ने खुलासा किया कि वह भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी बहन के साथ ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचे। उस व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसे गुटखा खाने का शौक है, लेकिन उसके बयान के अनुसार ग्रीन पार्क स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों ने उसका गुटखा जब्त कर लिया, उसका गुटखा जब्त होने के बाद , उसने अपनी बहन से एक मीठी सुपारी मांगी और वह चबा रहा था कि जब कैमरे ने उसे लाइव टीवी पर और बड़े पर्दे पर दिखाया और बाकी इतिहास है। शोभित ने यह भी कहा कि वह जल्द ही गुटखा छोड़ देंगे और गुटका खाना गलत बात है की तख्ती लेकर आज स्टेडियम पहुंचे।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच की है तस्वीरे:- जैसा कि इस समय महानगर के ग्रीन पार्क में भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच 2021 चल रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति की गुटका खाए हुए एक फोटो और वीडियो वायरल हुई है जिसमें लोग कानपुर के लिए अलग-अलग तर्क बना रहे हैं। साथ ही कानपुर का मजाक उड़ा रहे हैं। क्या यह मजाक उड़ाने वालों में एक भी व्यक्ति वह शामिल नहीं है जो गुटखा ना खाता हो या फिर क्या इस बदनामी का जिम्मेदार सिर्फ वही व्यक्ति है। कही न कही इन बदनामी के लिए हमारा पूरा सिस्टम भी जिम्मेदार है। आज ग्रीन पार्क में अधिकतर पोस्टर सिर्फ गुटखे के एड के लगे हैं। जब बड़े-बड़े राजनेता इन कंपनियों को चला रहे है, हमारा प्रशासन इसमें बैन नहीं लगा रहा है। तो सिर्फ खाने वाला व्यक्ति ही बदनाम क्यों हो रहा है? जब राजा ही अपनी इनकम पर ध्यान दे रहा है तो प्रजा के हाथ में क्या है? कुछ भी नहीं।

शिक्षा का केंद्र है कानपुर:- शिक्षा का हब माने वाले कानपुर को लोग अगर इस तरह से बदनाम करेंगे तो कानपुर की क्या छबि बन जायेगी पूरी दुनिया के सामने। ये उन लोगो को विचार करना चाहिए। सिर्फ शिक्षा ही नहीं तकनीकी से लेकर क्रिकेट तक। आईआईटी से लेकर एचबीटीआई तक है कानपुर में। कानपुर को क्रिकेट की नर्सरी माना जाता है। तो वही अच्छे अस्पतालों और भगवान जैसे डॉक्टर भी इस कानपुर में है। जो आपके असंभव से असंभव केस को हल कर देते है और आपको एक नया जीवन दान देते हैं। हमारे और आपके जीवन में कोई न एक केस ऐसा आया होगा जिसमे यदि किसी व्यक्ति के उपचार के लिए आपसे सलाह मांगी गई होगी तो अपने पहला नाम कानपुर का दिया होगा।

कानपुर किस लिए फेमस है:- अगर आप इतिहास उठा कर देखेंगे तो आज भी कानपुर को उद्योगों का मुकुट माना जाता है। अच्छे खाने के लिए प्रसिद्ध है, और चमड़े के लिए तो फेमस ही है। इस कानपुर में और न जाने कितनी अच्छाइयां हैं। लेकिन लोगो ने इन अच्छाइयों को किनारे करके, बस एक बुराई देख ली इन महानगर की, और लग गए उसके ही आधार पर मजाक बनाने में और अपनी राय बनाने में। क्या मात्र इकलौता कानपुर शहर है जिसमे लोग गुटखा खाते हो? तो ऐसा नहीं है और भी अधिकतर सभी शहरों में गुटखे का प्रचलन खूब है हां लेकिन बदनाम सिर्फ कानपुर ही है। कानपुर को पूर्व का मैनचेस्टर कहा जाता है। कानपुर में कई मीले हैं। लेकिन इन सब गुणों को लोगों ने एक झटके में अनदेखा कर एक गलती के लिए बदनाम करने में लगे है।।