आज का राशिफल

 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 01 अप्रैल 2021, दिन:- गुरुवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- कानूनी अड़चन दूर होगी। समस्या से निजात मिल सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार अनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि:- कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अकारण विवाद हो सकता हैं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। धन हानि की आशंका है। धैर्य रखें।

मिथुन राशि:- जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि लाभप्रद रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता बनी रहेंगी।

कर्क राशि:- रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

सिंह राशि:- अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। मेहमानों का आगमन होगा। यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह की वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। शुभ समय।

कन्या राशि:- संपत्ति के सौदे लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।

तुला राशि:- बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा हो सकती है। जोखिम के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि:- किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धन हानि के योग हैं। जोखिम न लें। कुसंगति से हानि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

धनु राशि:- डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रुके काम पूरे होंगे। समय उत्तम है।

मकर राशि:- कारोबार में अनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जमानत के कार्य टालें। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कुंभ राशि:- नौकरी में चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। योजना फलीभूत होगी। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। उत्साह में व्रद्धि होगी।

मीन राशि:- शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम के कार्य टालें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। व्यापार सामान्य चलेगा। चिंता बनी रहेगी। धैर्य रखें।