आज का राशिफल

 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 08 मई 2021, दिन:- शनिवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थाई संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश अनुकूल रहेगा। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि:- पार्टी–पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेंगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। धन प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि:- कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दुःखद सूचना मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

कर्क राशि:- भूले-बिसरे साथीयो से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धरक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। शुभ समय।

सिंह राशि:- मित्रों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। नोकरी में चेन रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि:- प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से अच्छा लाभ होगा। यात्रा मंनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। समय अनुकूल है।

तुला राशि:- बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि:- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में सुकून रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे। लापरवाही न करें।

धनु राशि:- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि:- प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। धन प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि:- अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। जोखिम के कार्य टालें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिलकुल न करें।

मीन राशि:- किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि होंगी। जल्दबाजी न करें।