आज का राशिफल

जो इंसान यह कहता है मैंने जीवन में कभी गलती नही की, तब समझ लेना की उस इंसान ने कभी कुछ नया करने की कोशिश ही नही की।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

  • दिनाँक:- 06 अक्टूबर 2021, दिन:- बुधवार
  • ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृष राशि:- भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। काम मे मन नही लगेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मिथुन राशि:- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

कर्क राशि:- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगा। निवेश अनुकूल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

सिंह राशि:- प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। लाभ के योग अच्छे है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि:- अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

तुला राशि:- कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगें। किसी काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि:- राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए मित्र बनेंगे। शुभ समय।

धनु राशि:- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। काम करने की इच्छा जागृत होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि:- वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। शारिरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती है। लापरवाही न करें। हर किसी से हंसी-मजाक न करें।

कुंभ राशि:- रोजगार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। स्थाई संपति के कार्य लाभ देंगे। नौकरी में रुतबा बड़ेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

मीन राशि:- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- अमावस
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)- ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)- नागव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल- ईशान
योगिनी वास- ईशान
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कन्या
व्रत/मुहूर्त- सर्वार्थसिद्धि योग/पितृमोक्ष अमावस/श्राद्धपक्ष समाप्त/अज्ञात तिथिनां श्राद्ध/पितृ विसर्जन
यात्रा शकुन- हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:
आज का उपाय- किसी विप्र को अमान्न दान (सीदा) भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।