आज का राशिफल

 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 10 अक्टूबर 2021, दिन:- रविवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष राशि:- मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कारोबार अनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।

मिथुन राशि:- भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। दूसरों के काम मे हस्तक्षेप न करें। वाणी नियंत्रण रखें।

कर्क राशि:- स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धन लाभ के योग अच्छे है। आय में वृद्धि संभव है। नौकरी में चेन रहेंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि:- कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि:- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि:- मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि:- वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। चोट व दुर्घटना की आशंका रहेगी। प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। नकारात्मकता रहेगी।

धनु राशि:- कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होंगा। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि:- नई योजना बनेगी। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट अनुकूल लाभ देंगे। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि:- व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)- आनन्द
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- प्रातः 9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास- दक्षिण
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त- मूल प्रारंभ/व्यापार मुहूर्त/जातकर्म/नामकरण/अन्नप्राशन
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
आज का उपाय- विष्णु मंदिर में पीली ध्वजा चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।