आज का राशिफल

धनवान व्यक्ति एक-एक कण का संग्रह करता है जबकि गुणवान व्यक्ति एक-एक पल का सदुपयोग करता है, इसी तरह रिश्तों की कदर भी पैसों की तरह ही करनी चाहिए, क्योंकि दोनों को कमाना मुश्किल है पर गवाना आसान है।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 12 अक्टूबर 2021, दिन:- मंगलवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि:- भागदौड़ रहेगी। स्वस्थ्य कमजोर रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है।

मिथुन राशि:- विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। रुके कार्यो में गति आएगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि:- नौकरी में प्रभाव बड़ेगा। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करे।

सिंह राशि:- कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। समय उत्तम है।

कन्या राशि:- कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आश्रीवाद मिलेगा।

तुला राशि:- भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि:- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि:- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मकर राशि:- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। परिवार के सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। किसी के बातों में न आएं। निर्णय सोच-समझकर करे। लेन-देन में लापरवाही न करें।

कुंभ राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मीन राशि:- अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मूल
योग (सूर्योदयकालीन)- शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- 10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल- उत्तर
योगिनी वास- वायव्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- धनु
व्रत/मुहूर्त- मूल समाप्त/रवियोग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ अं अंगारकाय नम:
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।