आज का राशिफल

विश्वास और प्रेम में एक समानता है, दोनों में से कोई भी जबरदस्ती नही किया जा सकता है।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 14 अक्टूबर 2021, दिन:- गुरुवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

वृष राशि:- मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि:- किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। विवाद को बड़ावा न दें। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। कीमती वसतुएं संभालकर रखें।

कर्क राशि:- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

सिंह राशि:- स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ देगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

कन्या राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। शुभ समय।

तुला राशि:- वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वस्थ्य कमजोर रहेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।

वृश्चिक राशि:- कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि:- कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मकर राशि:- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय मे व्रद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि:- बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। किसी समस्या का हल सहज ही होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मीन राशि:- किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। विवाद न करें। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)- धृति
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल- दक्षिण
योगिनी वास- पूर्व
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मकर
व्रत/मुहूर्त- दुर्गा नवमी/रवियोग
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:
आज का उपाय- कन्याभोज करा कर कन्याओं को स्वर्ण दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।