आज का राशिफल

सोच का ही फर्क होता है वरना समस्याएं आपको कमजोर नही बल्कि मजबूत बनाने आती है। क्योकि हारना सबसे बुरी विफलता नही है, बल्कि कोशिश नही करना ही सबसे बड़ी विफलता है।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 15 अक्टूबर 2021, दिन:- शुक्रवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा।

वृष राशि:- प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बड़ेगा। समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि:- किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। शुभ समय।

कर्क राशि:- भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य बेहद अनुकूल है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि:- कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरो का सहयोग मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कन्या राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किस्मत मेहरबान रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि:- किसी समस्या से सामना हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। कार्य मे विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि:- वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना की आशंका बन रही है। लापरवाही न करे। धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि:- कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि:- रुके कार्यो में गति आएगी। नई योजना बनेगी। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। धन लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि:- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। धैर्य रखें।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- अक्टूबर
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)- शूल
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल- प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल- वायव्य
योगिनी वास- उत्तर
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कुम्भ
व्रत/मुहूर्त- सर्वार्थसिद्धि योग/विजयादशमी (दशहरा)/पंचक प्रारंभ/शमी पूजा
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
आज का उपाय- शमी पूजन करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।