आज का राशिफल

जैसे उबलते पानी में कभी परछाई नहीं दिखती। ठीक उसी प्रकार परेशान मन से समाधान भी नहीं दिखते, शान्त रहिए सभी समस्याओं का हल मिल जायेगा।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 16 अक्टूबर 2021, दिन:- शनिवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- कारोबार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

रामलीला के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता, अश्लील डांस का वीडियो जमकर हो रहा वायरल।।

वृष राशि:- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। शुभ समय।

मिथुन राशि:- मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने 20 से अधिक लोगों को कुचला।।

कर्क राशि:- दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। काम मे मन नही लगेगा। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है।

सिंह राशि:- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आयोजन हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

प्रतापगढ़- सड़कों को जख्म दे रहे ओवरलोड वाहन, एआरटीओ की मिलीभगत से हो रहा है संचालन।।

कन्या राशि:- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि:- नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। कार्य की प्रशंसा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

बेड़िया-बाछड़ा बेटियों की देह पर जीता एक समाज, जिनकी जिंदगी नाचते-नाचते देह व्यापार तक पहुंची।।

वृश्चिक राशि:- वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। धैर्य रखें।

धनु राशि:- तीर्थदर्शन की योजना होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। समय उत्तम है।

बिजली मिस्त्री को हो गया प्यार, प्रेमिका से मिलने के चक्कर मे पूरे गाँव की बत्ती 2 घंटे करता था गुल।।

मकर राशि:- नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग है। लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार का सहयोग रहेगा।

कुंभ राशि:- कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। जोखिम के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें।

दोनों में बस एक ही समानता है, जब ये चलती है तो जान लेती है, आख़िर बंदूक़ की गोली में ऐसा क्या होता है कि जिस्म में घुसते ही इंसान की मौत हो जाती है?

मीन राशि:- नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- शरद
संवत्सर नाम- आनन्द
वार- शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)- गण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल- पूर्व
योगिनी वास- आग्नेय
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कुम्भ
व्रत/मुहूर्त- पापांकुशा एकादशी व्रत (सर्वे.)/रवियोग/वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:
आज का उपाय- किसी विप्र को सवाकिलो इमरती भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।